आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
सगड़ी-आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के बर्जला गांगेपुर में देवी जागरण हुआ आयोजित देवी गीतों पर झूम उठे सैकड़ो दर्शक भोजपुरी गायिका प्रियंका दुबे व शाह आलम सांवरिया ने देवी जागरण में बांधा समां सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद किया ग्रहण।
जानकारी के अनुसार बर्जला गांगेपुर गांव में उमेश राय के घर पर गुरुवार की रात्रि में देवी जागरण आयोजित हुआ देवी जागरण में विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ माता की स्थापना कर माता रानी की जयकारे के साथ देवी जागरण का शुभारंभ हुआ जिसमें मुंबई से आई भोजपुरी गायिका प्रियंका दुबे व शाह आलम सांवरिया ने रात्रि 8:00 बजे से एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत किया जिसमें प्रियंका दुबे ने देवी पचरा व सबसे बड़ा तेरा नाम शेरावाली के साथ शाह आलम सांवरिया ने मैया के मुखड़ा निहाल कइले बा और मैया के दीवानों ने दरबार सजाया है सहित एक बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया इस दौरान दर्शकों ने माता रानी के जयकारे से पूरा पंडाल व क्षेत्र गूंज उठा वहीं सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया वही देवी जागरण के आयोजक उमेश राय ने सभी का आभार व्यक्त किया इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,एडीओ पंचायत रामाशीष सिंह, अखिलेश राय,आशीष राय,नन्दलाल यादव,गोलू,हर्ष कुमार,अजीत बरनवाल सहित सैकड़ों की संख्या में देवी के भक्त मौजूद रहे।