आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। जनपद आजमगढ़ के मन्दे गांव निवासी नूरे आलम पुत्र बदरे आलम ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि जीयनपुर कोतवाली के बासूपार गांव के एक व्यक्ति ने मुझे विदेश भेजने के नाम पर 110000 (एक लाख 10 हजार) रुपए ले लिया। यह पैसा उसने बैंक अकाउंट में लिया और मुझे फर्जी टिकट एवं वीजा दिया मेरी फ्लाइट दिल्ली से थी। मैं वहां पहुंचा तो मुझे पता चला सब फर्जी है। जब उससे पैसे मांगा तो मात्र ₹15000 हमको वापस किया और पैसा मांगने पर उल्टी धमकी दे रहा है। लड़के का नाम अबूओजैफ पुत्र मोहम्मद अकमल उर्फ सलीम है जो कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार का रहने वाला है। वर्तमान में व्हाट्सएप से मेरी बात होती है और जितनी बात हुई है उसकी रिकॉर्डिंग और फोटो सब सबूत के तौर पर मेरे पास है। पीड़ित ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।