Breaking News

न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जीयनपुर पुलिस ने फरार आरोपित के घर की कुर्की।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओलमापुर निवासी दुष्कर्म के फरार आरोपित के घर पर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जीयनपुर पुलिस ने की कुर्की जब्त किया घरेलू सामान। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन में 3 बजे ओलमापुर निवासी सोनू साहनी पुत्र तपस्वी साहनी के ऊपर मुकदमा संख्या 686 धारा 376,363,366, 506, 3/4 पास्को एक्ट व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हैं जिसमें सोनू साहनी फरार चल रहा है न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर एस आई विजय सिंह गौड़ ने बंद मकान का ताला न्यायिक मजिस्ट्रेट रणजीत सिंह की उपस्थिति में खोलकर पुलिस बल के साथ कुर्की की कार्रवाई शुरू की जिसमें मकान में रजाई गद्दा बाल्टी सहित दर्जनों घरेलू उपयोग के सामान जब्त किया वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से ओलमापुर गांव में हड़कंप मच गया दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

और नया पुराने