Breaking News

बारात में मचा हंगामा जमकर चले ईंट-पत्थर लहराया असलहा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

पांच ज्ञात व अज्ञात पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।

आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में बारात के दौरान हुआ हंगामा जमकर चले ईंट-पत्थर लहराया असलहा पिता की तहरीर पर पांच ज्ञात व कुछ अज्ञात पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज जीयनपुर पुलिस ने एक को लिया हिरासत में।जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि में जीयनपुर कस्बा के जामेतूल बनात नगर में संपूर्णानंद द्विवेदी पुत्र श्याम नारायण द्विवेदी की पुत्री के विवाह में रात्रि 10:30 बजें घरातियों से पड़ोसी प्रियांशु से कहासुनी में मारपीट हुई जिसको लेकर हंगामा हो गया इस दौरान जमकर ईंट पत्थर चले जिसमें कई लोग घायल हो गए वहीं अवैध असलहा लहरा कर प्रदर्शन किया गया जिसकी मौजूद लोगों ने वीडियो बना ली वहीं सूचना पर मौके पर जीयनपुर पुलिस पहुंच गई व पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। जीयनपुर कोतवाली पर लड़की के पिता संपूर्णानंद द्विवेदी ने तहरीर देकर प्रियांशु पुत्र राजीव प्रतीक पुत्र राजीव राजीव पुत्र सतीश प्रज्वल पुत्र राजीव प्रतिभा पत्नी अज्ञात सहित कुछ अज्ञात पर बारात के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी करने व गहना लूटने के साथ हंगामा कर मारपीट और ईंट पत्थर चलाने और असलहा लहराने का आरोप लगाया इसके बाद जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय के निर्देश पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 34, 323, 506, 427, 336, 354, व 307,392 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। वहीं पूर्व में भी राजीव राय पर जीयनपुर कस्बा में असलहा लहराने व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज है जीयनपुर पुलिस तलाश में जुटी हुई है आरोपी फरार हो गये जीयनपुर पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

और नया पुराने