Breaking News

जीयनपुर पुलिस ने मारपीट व धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़। जीयनपुर पुलिस ने मारपीट व धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार नरईपुर निवासिनी कुमारी पत्नी मुक्खू ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि रवि पुत्र परदेशी निवासी नरईपुर ने मेरे लड़के को चौकी रखने के लिये बुलाया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली देने लगा मेरे लडके ने मना किया तो रवि मेरे लडके को कूकर के ढक्क्न से मारने लगा तथा जान से मारने नियत से धमकी देते हुए मेरे लड़के के सिर पर पेट्रोल डाल दिया तथा लाइटर से जलाकर आग लगाने वाला ही था इतने में गांव के लोग आ गये और बीच बचाव किये। जिसके बाद रवि भाग गया। पुलिस इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई थी। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पाण्हेय के नेतृत्व मे  उपनिरीक्षक जाफर ने फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर रवि को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

और नया पुराने