आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
तेरहवीं के दिन श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।
आज़मगढ़: अममतगढ़़ विकासखंड के बलुआ गांव निवासी समाज सेवी नारद सिंह पटेल ने अपने बड़े भाई नरसिंह पटेल के देहांत के बाद के तेरहवीं के दिन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। हजारों की संख्या में लोग मृत आत्मा को फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये। इसके बाद 11 कुंवारी गरीब कन्याओं को जल पान कराने के बाद प्रति कन्या को 5000 हजार रूपए उनके नाम बैंक खाता में फिक्स डिपॉजिट कर उनको डिपाजिट का कागज वितरण किया।
कार्यक्रम के आयोजन नारद सिंह पटेल ने कहा कि तेरहवीं के भोज में काफी धन का व्यय होता है। जिससे काफी नुकसान होता है लोग कर्ज के तले दब जाते हैं। इस कार्यक्रम को समाज के और लोग अपनाएंगे तो समाज के गरीब व्यक्तियों का भला होगा। कार्यक्रम में अरुण सिंह पटेल ,मानसिंह पटेल, सुभाष सिंह पटेल, अभिमन्यु, रामसरन यादव, राकेश सिंह, सूरज यादव, हरिनारायण यादव, मुस्तकीम, अरविंद उर्फ गुड्डू, सगड़ी विधायक डॉक्टर हृदय नारायण पटेल, पूर्व विधायक अभय नारायण सिंह पटेल, परमानंद पटेल, राम सिंह पटेल सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।