Breaking News

नरेंद्र कुमार गंगवार बने सगड़ी के नए एसडीएम, डॉ अतुल गुप्ता का हुआ स्थानांतरण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: उप जिलाधिकारी सगड़ी डॉक्टर अतुल कुमार गुप्ता का स्थानांतरण कर दिया गया। उन्हें सदर तहसील में एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। वही न्यायिक उपजिलाधिकारी सदर आजमगढ़ नरेंद्र कुमार गंगवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी का पदभार सौंपा गया है। यह 2020 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम सगड़ी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जो भी आदेश होगा उसे क्रियान्वित किया जाएगा। साथ ही सीमांकन, बंटवारे सम्बंधित वाद, धारा 34, धारा 67 नामांतरण सम्बंधित वाद हैं उसके निस्तारण का प्रयास, कोर्ट की प्राथमिकता, इसके अलावा जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण यही हमारी प्राथमिकता रहेगी। आगे उन्होंने बताया की कुछ जनता की समस्याओं का निस्तारण जो अभी तक नहीं हो पाया है उसको पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।

और नया पुराने