आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
उप जिलाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित।
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के मैना देवी इंटर कॉलेज बैदौली में आयोजित दो दिवसीय 50 वीं सीनियर पुरुष प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया। जानकारी के अनुसार बुधवार को दूसरे दिन के खेल में पहला सेमीफाइनल बलिया ने अमेठी को 32-29 से पराजित किया और दूसरे सेमीफाइनल में रेलवे गोरखपुर ने आजमगढ़ को 39-30 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला रेलवे गोरखपुर और बलिया के बीच खेला गया। जिसमें रेलवे गोरखपुर ने 37 अंक और बलिया ने 20 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रहा। बेस्ट रेडर का पुरस्कार अनुराग पांडेय आजमगढ़, वेस्ट कैचर का पुरस्कार आदित्य राय बलिया और ऑलराउंडर खिलाड़ी का पुरस्कार रूपेश तोमर रेलवे गोरखपुर को दिया गया कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ आजाद भगत सिंह, बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय रेफरी राजेंद्र राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया वहीं निर्णायक मंडल में सुरेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार पांडे, महेंद्र यादव, विवेक वर्मा, अजीत कुमार, नर्सिंग, सूर्य प्रकाश, रामचंद्र राय, प्रेम कुमार रहे इस दौरान मुख्य सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद लिया।