Breaking News

फूलचंद ग्रामीण महिला महाविद्यालय में मनाया गया स्काउटिंग के जन्मदाता लॉर्ड बेदन पावेल का जन्मदिन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ।

आज़मगढ़: सगड़ी फूलचंद ग्रामीण महिला महाविद्यालय नरहन खास  अजमतगढ़ आजमगढ़ के सभागार में स्काउटिंग के जन्मदाता लॉर्ड बेदन पावेल का जन्मदिन चिंतन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वज शिष्टाचार के उपरांत लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं दीप प्रज्वलन कर पूजा अर्चना की गई सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया तथा स्काउटिंग के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। वही बीएड चतुर्थ वर्ष पाठ्यक्रम में सम्मिलित पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का शुभारंभ किया गया। स्काउटिंग गाइडिंग के आधार भूत तत्व, स्काउटिंग गाइडिंग की उत्पत्ति और प्रसार , विभिन्न शाखाएं नियम प्रतिज्ञा, झंडा गीत आदि के साथ साथ विभिन्न प्रकार की तालियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। पहले दिन सामूहिक भावना का विकास करने के उद्देश्य के लिए विद्यार्थियों की टोली का निर्माण किया गया। विद्यार्थियों को स्काउटिंग गाइडिंग का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा एवं ध्वज शिष्टाचारका अभ्यास कराया गया। अवधेश यादव जिला संगठन कमिश्नर स्काउट ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्म सुरक्षा हेतु स्काउट गाइड का प्रशिक्षण अति आवश्यक है। स्काउट गाइड प्रशिक्षण को अर्ध सैनिक प्रशिक्षण भी कहा जाता है। उन्होंने स्काउट प्रशिक्षुओं को स्काउट एवं गाइड के दिशा निर्देशों एवं नियमावली को बताया। महाविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर रामप्रकाश यादव ने प्रशिक्षुओं से शिविर के नियम व प्रशिक्षण को आत्मसात करने पर बल दिया। कहा ऐसा करके लोग अपने जीवन में अभूतपूर्व बदलाव ला सकते है। उक्त कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त स्काउट अवधेश यादव, आईटी कोऑर्डिनेटर अजय यादव डीटी सी गाइड सुनीता तथा प्रबंधक प्रबंधक शिवकुमार यादव, डायरेक्टर आनंद प्रकाश यादव महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता, तथा छात्राओं में गरिमा, आकांक्षा मिश्रा, अंकिता मिश्रा, अनामिका, तनुजा छात्राएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का संचालन आईटी कोऑर्डिनेटर अजय यादव ने किया।

और नया पुराने