आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़- जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार वह मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली के भरौली गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रवि प्रकाश यादव पुत्र जयराम यादव निवासी भरौली ने उसकी बहन के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और गाली देते हुए मारपीट की साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 63/2024 धारा 376/323/504/506 दर्ज कर लिया था। जिसकी विवेचना खुद कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पांडेय कर रहे थे। आज मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आखेपुर बाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।