Breaking News

पूर्वांचल समृद्धि निधि लिमिटेड शाखा का जीयनपुर में हुआ शुभारंभ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के जीयनपुर नगर पंचायत के सब्जी मंडी में रुद्रा टाइल्स के बगल में पूर्वांचल समृद्धि निधि लिमिटेड शाखा का शुभारंभ भाजपा नेता राधेश्याम सिंह गुड्डू ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बैंक पूर्वांचल स्तर पर बहुत ही बेहतर कार्य कर रहा है आज जीयनपुर नगर पंचायत में इसकी शाखा खुल जाने के बाद लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने आमजन से अपील किया है कि इस बैंक से जुड़े और इसकी योजनाओं का लाभ उठाएं।
चेयरमैन विकास राय ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे यहां सेविंग खाता, डेली डिपॉजिट, मंथली डिपॉजिट, पेंशन प्लान, फिक्स्ड डिपॉजिट, लोन, क्यूआर पेमेंट, एटीएम कार्ड सहित तमाम योजनाएं संचालित है जिसका लाभ आम जनमानस उठा सकता है।
वही ब्रांच मैनेजर हिमांशु पांडे ने बताया कि- हमारा प्रयास रहेगा कि हम अपने कस्टमर को बेहतर सुविधा दे साथ ही उनके लाभ के लिए हमारी ब्रांच में कई तरह की फिक्स प्लान चलाए जा रहे हैं जिसका लाभ लोग उठा सकते हैं। डेली डिपाजिट से लेकर मंथली और सालीना तक की सभी प्लान संचालित है। उन्होंने आमजन से अपील किया है की एक बार हमारी शाखा में आकर इसका लाभ जरूर ले।
इस दौरान मौके पर चेयरमैन विकास राय, सीईओ अरविंद राय संरक्षक पुनीत कुमार पाठक,  मैनेजिंग डायरेक्टर अमित राय, सौरभ राय, प्रवेश सिंह, जितेंद्र, पांडेय, आलोक पांडेय, दिलीप पांडेय, आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने