Breaking News

डॉ रामनरेश पीजी कॉलेज चंगईपुर जीयनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर आयोजित।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के डॉ रामनरेश पीजी कॉलेज चंगईपुर जीयनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के पहले दिन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ हो गया। इसके पश्चात स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना सुनाई। राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाया। छात्र- छात्राओं ने मनमोहन ढंग से स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सैकड़ों स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कालेज परिसर में साफ-सफाई की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जागरूकता अभियान को लेकर रैली भी निकाली और नारे लगाए। शिविर का समापन 29 फरवरी को किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संतोष चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एकीकरण का प्रतीक है, राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा करने का अवसर मिलता है। बच्चों को समाजसेवा के प्रति जागरूक करना ही एनएसएस का उद्देश्य है। 
प्राचार्य डॉ एस के श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं को नैतिक शिक्षा की जानकारी दी। उन्होंने स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं से बड़ों का सम्मान करने, व्यवहार कुशलता व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। वहीं प्रबन्धक प्रमोद यादव ने स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं को चरित्र व आचरण के विषय में बताया। कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम छात्र-छात्राओं को चरित्र निर्माण के लिए नए अवसर मिलते हैं।

और नया पुराने