आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय रामगढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ प्रथम पर लगाया गया। जिसमें महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष केदारनाथ राय द्वारा ध्वजारोहण का कार्य किया गया। शिविर का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना सुनाई। राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाया। छात्र- छात्राओं ने मनमोहन ढंग से स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। शिविर का समापन 29 फरवरी को किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ नितेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एकीकरण का प्रतीक है, राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा करने का अवसर मिलता है। बच्चों को समाजसेवा के प्रति जागरूक करना ही एनएसएस का उद्देश्य है। आगे लोकसभा का चुनाव होने वाला है जिसमें लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ ए राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं को नैतिक शिक्षा की जानकारी दी। उन्होंने स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं से बड़ों का सम्मान करने, व्यवहार कुशलता व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ प्रथम की प्रधानाध्यापिका आशा राय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना को समाज सेवा से जोड़कर बताया गया वहीं प्रबन्धक कमलेश राय ने स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं को चरित्र व आचरण के विषय में बताया। कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम छात्र-छात्राओं को चरित्र निर्माण के लिए नए अवसर मिलते हैं। इस दौरान महाविद्यालय के भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ मनीष कुमार तिवारी, हौसला प्रसाद, शिक्षा संकाय के ऋषिकेश यादव देवेंद्र मोर्य, अनुराग एवं प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ प्रथम के सहायक अध्यापक श्री एहसान अहमद, राणा प्रताप सिंह, किरण राय इत्यादि लोग मौजूद थे