आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के विकायल विक्रमा राय पीजी कॉलेज हरैया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया।
इस दौरान स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र- छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता व वाद विवाद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। निबंध लेखन में संजना प्रजापति प्रथम आंचल प्रजापति ने द्वितीय एवं शिवम विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में टोली नंबर 3 ने पहला स्थान जिसमें अनुजा,वंदना,अन्नु,गुंजा इत्यादि सम्मिलित थे। दूसरा स्थान टोली नंबर 8 ने प्राप्त किया। जिसमें संध्या चौरसिया,ज्ञानती सरोज,मंजू राजभर,अंशिका पांडे,नेहा सरोज इत्यादि सम्मिलित थी। टोली नंबर 1 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमें संजना प्रजापति,आंचल प्रजापति,शशि यादव,अंकिता मिश्रा,तनु शर्मा,तनु यादव इत्यादि सम्मिलित रही। सर्वश्रेष्ठ गायन में नेहा, संजना प्रजापति, आंचल प्रजापति, रक्षा चौहान, अंशिका पांडे इत्यादि का नाम रहा । प्रधान दलनायक के रूप में संजना प्रजापति इकाई एक एवं दूसरी इकाई में प्रधान दलनायक के रूप में रिश्ता राय ने अपना उत्तरदायित्व निभाया। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम अधिकारी राकेश विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं को नैतिक शिक्षा की जानकारी दी। उन्होंने स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं से बड़ों का सम्मान करने, व्यवहार कुशलता व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। वहीं प्रबन्धक धीरज राय ने स्यवंसेवक स्वयंसेविकाओं को चरित्र व आचरण के विषय में बताया। कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम छात्र-छात्राओं को चरित्र निर्माण के लिए नए अवसर मिलते हैं। इस शिविर के माध्यम से बच्चों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। आपसी भाई चारा के साथ राष्ट सेवा, शिक्षा और विभिन्न पहलुओं को जानने एवं समझने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने इन सात दिनों में जो कुछ भी सीखा वह इनके जीवन पर्यंत काम आएगा। इस दौरान शिक्षकों में राजनंदन पाठक, यदुवंत सिंह, सर्वेश सिंह, जितेंद्र सिंह, लालमन चौहान, सुमित्रा यादव, सीमा राय, प्रियंका भारती, रितु राम, बैजनाथ आदि लोग मौजूद रहे।