आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील स्थित बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय रामगढ़ सगड़ी आजमगढ़ में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के सातवें दिन मुख्य रूप से बाबा पतालनाथ मंदिर के घाट की साफ सफाई की गई।आज समापन समारोह का कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय कैंपस में किया गया जहां स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं ने रंगोली बनाया समापन समारोह के कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आए दिव्यानंद जी महाराज द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसमें मुख्य रूप से सामाजिक कुरीतियों पर नाटक जैसे दहेज प्रथा और नशामुक्ति, अनुशासन एवं शिक्षा पर नाटक प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ नितेश कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया इसी के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी छात्र व छात्राओं को मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए राय द्वारा सबका धन्यवाद ज्ञापित किया गया इस दौरान महाविद्यालय के श्री हौसला प्रसाद डॉ मनीष कुमार तिवारी डॉ दिव्य प्रकाश राय, आध्याप्रसाद , संदीप सावन एवं महाविद्यालय की समस्त अध्यापिकागण एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।