Breaking News

रविदास जयंती को लेकर जीयनपुर कोतवाली पर आयोजकों के साथ हुई बैठक।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में 33 स्थानों पर मनाई जाएगी रविदास जयंती नौ स्थानों से निकलेगा जुलूस संत रविदास जयंती को आयोजकों के साथ जीयनपुर कोतवाली पर हुई बैठक शांति पूर्ण व भाईचारे के साथ जयंती मनाने की अपील। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में 11 बजे जीयनपुर कोतवाली पर रविदास जयंती को लेकर आयोजकों के जीयनपुर कोतवाली प्रभारी ने की बैठक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के 33 गांव में धूमधाम से मनाई जाएगी रविदास जयंती वह नव स्थान से निकलेगा भव्य रूप से जुलूस को लेकर निकलने वाले जुलूस को लेकर आयोजकों के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय ने ली वहीं मौजूद लोगों से आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक ढंग से संत रविदास जयंती मनाने की अपील की। संत रविदास के जीवन से सीख लेकर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को अपनाने पर बल दिया और जंयती  आपसी भाईचारे का संदेश देता है।अगर कहीं भी कोई भी समस्या हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि अराजक तत्वों की ओर से पर्व में खलल डालने की कोशिश की गई, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जुलूस के दौरान पुलिस मौजूद रहेगी। इस मौके पर प्रधान जयराम सिंह कुमार गौरव,रविंद्र सिंह,यशवंत सिंह,सरफुद्दीन, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सबी रजा,चंद्रप्रकाश विमल, महाप्रधान अर्जुन कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने