आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
आज़मगढ़: पूर्व की घटना- दिनांक 15.09.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादिनी की पुत्री को अभियुक्त योगेन्द्र कुमार S/O सुरेश राम ग्राम आखोपुर रानीपुर मऊ बहला फुसलाकर भगा ले गया तथा पूछने पर जान से मारने की धमकी दिया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 401/2023 धारा 366/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. मोतीलाल द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 26.02.2024 को उ.नि. मोतीलाल पटेल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त योगेन्द्र पुत्र सुरेश राम निवासी खरेवा थाना रानीपुर जनपद मऊ को सठियाव मोड़ से समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।