Breaking News

निजामाबाद: दुष्कर्म के अभियोग में एक आरोपी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:वीर सिंह

थाना निजामाबाद

आज़मगढ़: पूर्व की घटना–  दिनांक 20.02.24 को  वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी को शादी का झांसा देकर अभियुक्त राहुल सोनकर पुत्र खिचडु सोनकर निवासी श्रीकान्तपुर थाना निजामाबाद आजमगढ ने दुष्कर्म किया तथा शादी की बात से इंकार करने लगा जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/24 धारा 376,504,506 भादवि0 बनाम राहुल सोनकर पुत्र खिचडु सोनकर निवासी श्रीकान्तपुर थाना निजामाबाद आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण–  आज दिनांक 23.02.2024 को उ0नि0 सुधीर पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल सोनकर पुत्र खिचडु सोनकर निवासी श्रीकान्तपुर थाना निजामाबाद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष  को शेरपुर तिराहे से समय करीब 10.13 बजे  गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

और नया पुराने