आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील स्थित बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय रामगढ़ सगड़ी आजमगढ़ में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ प्रथम पर प्रातः नित्य क्रिया व झंडा गान के उपरांत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आज का दिन योग भगाए रोग पर केंद्रित था। कल मलिन बस्ती रामगढ़ में जाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया एवं बताया गया आज योग शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ प्रथम के बच्चे भी शामिल थे कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षक तरुण पांडे एवं अतिथि के रूप में आए हौसला प्रसाद द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसी के साथ कार्यक्रम अधिकारी डॉ नितेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा योग प्रशिक्षक का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। योग प्रशिक्षक के द्वारा योग की विभिन्न आसनों को बताया गया जिसमें अनुलोम विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, पद्मासन, वक्रासन मंडूकासन, एकासन , हनुमानदंड इत्यादि आसान के माध्यम से सभी को प्रशिक्षित कर प्रशिक्षुको से आसन व प्राणयाम कराया गया इस दौरान और भी बाहर से आए गणमान्य व अतिथिगण उपस्थित थे कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया आज बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल इंडिया विषय पर आज के मुख्य अतिथि डॉ मनीष कुमार तिवारी द्वारा स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को जागरूक किया जाएगा।