आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के विद्यालय संचालकों के साथ जीयनपुर कोतवाली पर वरिष्ठ उप निरीक्षक ने की बैठक लोकसभा चुनाव में पुलिस बल के ठहराव के उचित प्रबंधन के लिए संचालकों के साथ हुई बैठक मूलभूत सुविधाओं के लिए जानकारी।
जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन में 2:00 बजे जीयनपुर कोतवाली पर कोतवाली क्षेत्र के इंटर कॉलेज व महाविद्यालय के संचालकों व प्राचार्य के साथ जीयनपुर एस एस आई देवेंद्र कुमार सिंह ने बैठक की वहीं बैठक में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस बल के ठहराव के लिए विद्यालय में मूलभूत सुविधा पानी,शौचालय, रात्रि विश्राम, यातायात ठहराव सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श कर जानकारी ली इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों ने अपने विद्यालय से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से रखा और जानकारी दी और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया वहीं सी देवेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के ठहराव के उचित प्रबंधन की जानकारी ली और बाधाओं को दूर करने के कहा जिससे पुलिस बल को चुनाव के दौरान समस्या उत्पन्न हो इस दौरान मुख्य रूप से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के प्राचार्य शाहेदीन, डॉ गोविंद तिवारी,विपुल गुप्ता, मिर्जा नासिर बेग सहित दर्जनों विद्यालय के प्रबंधक व प्राचार्य मौजूद रहे।