Breaking News

रौनापार पुलिस ने गायब युवक को तेलंगाना से किया बरामद।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-रौनापार थाना क्षेत्र का निवासी युवक को रौनापार पुलिस ने तेलंगाना से किया बरामद 3 वर्ष से गायब युवक को तेलंगाना से हुआ बरामद पिता ने गांव के ही तीन लोगों पर गायब करने का दर्ज कराया था मुकदमा।जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी नितिस कुमार तीन वर्ष पूर्व अपने घर से गायब हो गया।
रौनापार पुलिस तीन वर्षों से युवक की तलाश कर रही थी वहीं 
मुखबिर ने बताया कि युवक तेलंगाना राज्य के जिला मेढ़चल,थाना मेढ़चल, मुहल्ला मककाज गिरी में किसी महिला के साथ रहता है कि सूचना पर रौनापार थाने के उपनिरीक्षक सुरज चौधरी ने बताए गये स्थान पर छापा मारकर युवक को बरामद कर दिन सोमवार को रौनापार थाने पर हाजिर कर दिया। विदित हो पिता तिलकधारी ने युवक के गायब होने के बाद रौनापार थाने पर गांव के ही राधिका पुत्री हरीगेन, हरिगेन राम पुत्र पूर्णमासी, सीमा पत्नी स्वर्गीय सर्वेश, के खिलाफ बहला फुसलाकर कर भाग ले जाने की तहरीर दिया था जिस पर रौनापार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई थी। इस मामले में तीनों आरोपी कोर्ट से जमानत करा चुके हैं।
 थानाध्यक्ष रौनापार विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि गायब हुआ युवक बरामद कर लिया गया है आगे की विधिक कार्रवाई में रौनापार पुलिस जुटी रही। वहीं गायब युवक के मिलने की सूचना पर गांव व आसपास क्षेत्र में लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा परिचर्चा करते रहे।

और नया पुराने