आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना देवगांव
आज़मगढ़: दिनांक 25.02.2024 को उ0नि0 देवेन्द्रनाथ दूबे मय हमराह को सूचना मिली कि चिरकिहिट से लालगंज मार्ग पर 01 व्यक्ति अवैध असलहा लेकर जा रहा है। इस सुचना पर उ0नि0 देवेन्द्रनाथ दूबे मय हमराह द्वारा बहद ग्राम चिरकिहिट से अभियुक्त रामफेर पुत्र स्व0 मन्नर निवासी मसीरपुर लालगंज थाना देवगाँव आजमगढ़ को 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ समय करीब 21:25 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 74/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत विवेचना प्रारम्भ किया गया।