Breaking News

अतरौलिया: मारपीट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया
  
आज़मगढ़: पूर्व की घटना– दिनांक 25.02.2024 को वादी मुकदमा दुर्गविजय सिंह पुत्र राम विशाल सिंह निवासी भवानीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि विपक्षियों ने घर के विवाद को लेकर वादी के भाई द्विगविजय सिंह को मारे पीटे तथा बचाने के लिये पहुंचे वादी के पिता को भी मारे-पीटे, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 62/24 धारा 323,324,307,506 भादवि0 बनाम 1.अंगद सिंह पुत्र नामवर सिंह 2.बजरंगी सिंह पुत्र नामवर सिंह 3.सुग्रीव सिंह पुत्र नामवर सिंह समस्त निवासी भवानीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला द्वारा सम्पादित की जा रही है । 
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 26.02.2024 को उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों 1.अंगद सिंह पुत्र नामवर सिंह 2.बजरंगी सिंह पुत्र नामवर सिंह समस्त निवासी भवानीपुर थाना अतरौलिया को उनके घऱ  ग्राम भवानीपुर से समय करीब 09.45 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

और नया पुराने