आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़: पूर्व का विवरण–दिनांक 25.02.2024 को वादी मुकदमा अंगद सिंह पुत्र नामवर सिंह निवासी भवानीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि विपक्षियों ने वादी के भाई सुग्रीव व बजरंगी को मारा पीटा जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 63/24 धारा 323, 307 भादवि बनाम 1.दुर्गविजय पुत्र राम विशाल सिंह 2.द्विगविजय सिंह पुत्र राम विशाल सिंह 3.रणविजय पुत्र राम विशाल सिंह समस्त निवासी भवानीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 26.02.24 को उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों 1.दुर्गविजय सिंह पुत्र राम विशाल सिंह व 2.दिग्विजय सिंह पुत्र राम विशाल सिंह समस्त निवासी भवानीपुर थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ को उनके घऱ ग्राम भवानीपुर से समय करीब 09.45 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।