आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़: पूर्व की घटना– दिनांक 07.03.23 को वादी मुकदमा धीरेन्द्र सिंह प्रबन्धक माँ सुशीला सिंह गर्लस कालेज आफ एजुकेशन जखाँवा वरौना आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि विद्यालय के सीमेन्टेड पीलर को क्षतिग्रस्त कर पीलर की सरिया को काट कर अज्ञात चोरो उठा ले गये है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 73/24 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
➡ दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तों 1. इन्दल पुत्र छोटे लाल (2) इन्द्रेश पुत्र छोटे लाल समस्त निवासी ग्राम उसरगांवा थाना बरदह जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण– दिनांक 08.03.2024 को उ0नि0 जुबेर अहमद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तों 1. इन्दल पुत्र छोटे लाल 2. इन्द्रेश पुत्र छोटे लाल समस्त निवासी ग्राम उसरगांवा थाना बरदह जनपद आजमगढ को बरौना नहर पुलिया से समय करीब 08.10 बजे चोरी के सरिया (टुकड़ा) के साथ गिरफ्तार किया गया ।