आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-फूलपुर
आज़मगढ़: पूर्व की घटना/इतिहास: दिनांक 01-03-24 को वादिनी मुकदमा थाना फूलपुर आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी विपक्षी आलोक पाण्डेय पुत्र रामअधीन सा0 दुर्वाषा पण्डौली थाना फूलपुर आजमगढ द्वारा वादिनी मुकदमा की लडकी को कहीं भगा ले गया है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 105/24 धारा 363/366 भादवि विरुद्ध बनाम आलोक पाण्डेय पुत्र रामअधीन सा0 दुर्वाषा पण्डौली थाना फूलपुर आजमगढ पंजीकृत है। विवेचना उ0नि0 बासुदेव मिश्रा के द्वारा की रही है।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण– दिनांक 07-03-2024 को उ0नि0 बासदेव मिश्रा मय हमराह द्वारा वांछित अभि0 आलोक पाण्डेय पुत्र रामअधीन सा0 दुर्वाषा पण्डौली थाना फूलपुर आजमगढ को बस स्टैण्ड फूलपुर से समय करीब 19-20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।