आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
ट्रेक्टर ट्राली लगाकर पोखरी स्वम की भूमि में खोदकर मत्स्य पालन कर रहे किसान का आरोप।
सक्षम अधिकारी द्वारा फर्जी तरीके से किये गए भुगतान की जांच को बीडीओ को ज्ञापन।
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकासखंड अजमतगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखम दत्त नगर में वर्ष 2023--24 में लाखों रुपए के पोखरी खुदाई में फर्जी भुगतान करने का आरोप ग्रामीणोंने ग्राम प्रधान पर लगाया है।
जहां किसान संजय यादव पुत्र बालेश्वर यादव एवं भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए लिखित शिकायत करते हुए किसान सजंय यादव ने बताया कि मैं अपने स्वयं की भूमि गाटा संख्या 112 पर अपने ट्रैक्टर लगाकर पोखरी की खुदाई करवाई और उसमे मछली पालन करने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा मेरे द्वारा खुदाई की गई स्वयं की पोखरी पर लाखों रुपया का भुगतान फर्जी तरीके से आहरण कर लिया। जिसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की गई है। वही बेचू यादव ने इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए दोषियों के विरुद्ध जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
जिस पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अभी तो परीक्षा ड्यूटी चल रही है पर शिकायत मिली है। जहां लाखो का भुगतान करने का आरोप लगाया जा रहा है जिसकी जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी।