आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
दिन पर प्रतिदिन बढ़ रही चोरी की घटनाएं पुलिस नहीं कर पा रही है खुलासा ।
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ खंड शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय आलमपुर का समरसेबल हुआ चोरी दी तहरीर प्रधानाध्यापक ने कोतवाली पर तहरीर देकर समरसेबल चोरी का अज्ञात पर लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को खंड शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ की प्राथमिक विद्यालय आलमपुर के परिसर में समरसेबल की बोरिंग कराई गई थी जो विगत कुछ दिनों से समरसेबल बंद पड़ा हुआ था मंगलवार को प्रधानाध्यापक वकील अहमद ने बंद समरसेबल को चालू करने के लिए मिस्त्री को बुलाकर पाइप निकलवाया समरसेबल का पाइप जब बाहर निकाला गया तो उसमें से समरसेबल मोटर काट कर चोरी कर लिया गया था जिसकी सूचना प्रधानाध्यापक वकील अहमद ने ग्राम प्रधान समुद्रपुर को दी वही शिक्षकों के साथ प्रधानाध्यापक वकील अहमद दोपहर में जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर देकर समरसेबल चोरी का आरोप अज्ञात पर लगाया वही उचित कार्रवाई करने की मांग की।