आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-सगड़ी तहसील के अधिवक्ता सभागार में नवनिर्वाचित अधिवक्ता समिति का शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक हुआ संपन्न नव निर्वाचित अध्यक्ष मंत्री सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी ने ली शपथ अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई सर्वोपरि पूर्व उपाध्यक्ष बार काउंसिल।
जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन में 12:00 बजे से अधिवक्ता समिति की शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें सर्वप्रथम सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर जय नारायण पांडेय पूर्व उपाध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने किया इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष पतिराम यादव मंत्री प्रदीप राय, उपाध्यक्ष- बिरेंद्र सिंह, सुखदेव दूबे, जितेंद्र गुप्ता व शैलेश सोनकर,कोषाध्यक्ष पद पर रामवृक्ष यादव सहित सह मंत्री मोहम्मद नासिर व रवि गौतम, जैनेंद्र भारती और कार्यकारिणी के 10 सदस्यों ने शपथ ली जिसके बाद मुख्य अतिथि व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सगड़ी अधिवक्ता समिति के सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
अधिवक्ता समिति शपथ ग्रहण समारोह में तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे ने बार व बेंच में सामंजस्य बनाकर जनहित में न्यायपालिका को सुचारू रूप से चलाने की अपेक्षा की वही अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पतिराम यादव ने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ने से अधिवक्ता समिति पीछे नहीं हटेगी वही मंत्री प्रदीप राय ने कहा कि सभी अधिवक्ता साथियों के साथ खड़े रहने का वादा किया इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश प्रयागराज जय नारायण पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि आजमगढ़ ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के हक की लड़ाई बार काउंसिल लड़ेगा
अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित अधिवक्ता समिति को बधाई दी कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा व संचालन अजय सिंह ने किया। इस दौरान जनपद के सभी तहसील से वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश राय, आशीष मिश्रा,सचितानंद राय,सूर्यभान सरोज,ओंकार नाथ त्रिपाठी,सूर्यभान यादव,संतोष कुमार,सोनू राय,संजय राय,पंकज दुबे,शुकदेव दुबे,अनुराग यादव,ब्रह्मदिन चौबे,अमरेंदर सिंह,संजय सिंह,आलोक यादव अरुण सिंह सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।