आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जिले में एक विधवा महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी उठा ले गए हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि पूरा मामला आजमगढ़ जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के सुम्भी गांव का है जहां की रहने वाली नूरजहां पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद रईस का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा उसकी तय जमीन का पैसा भी नही दिया गया और उसकी एक बिस्वा जमीन को भी कब्जा कर रहे इतना ही नही उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी दबंग उसके घर से उठा ले गए। जब पीड़ित महिला उनसे जमीन का पैसा और बुलेट मांगती है तो वह लोग उसे जान से मारने की धमकी देते है। पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर उन्हें एक प्रार्थना पत्र दिया और न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस ने जल्द ही न्याय का आश्वासन दिया है।