Breaking News

ग्राम प्रधान ने पूर्व प्रधान के परिजन पर ग्राम पंचायत की भूमि कब्जा करने का लगाया आरोप।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

तहसीलदार के बेदखली आदेश के बाद भी नहीं हटाया गया कब्जा।

मोचीपुर ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 129 पोखरी व 130 बंजर भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़  विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मोचीपुर ग्राम प्रधान ने पूर्व प्रधान के परिजनों पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप लगाया है। सगड़ी तहसीलदार के बेदखली आदेश के बाद अभी तक नहीं हटाया गया। कब्जा मोचीपुर ग्राम पंचायत के गाटा संख्या 129 पोखरी व गाटा संख्या 130 बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप हटाने की लगाई गुहार।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मोचीपुर ग्राम सभा में गाटा संख्या 129 जो पोखरी के रूप में दर्ज है वही गाटा संख्या 130 बंजर भूमि के रूप में दर्ज है जिस पर वर्तमान ग्राम प्रधान अश्वनी कुमार गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता ने सगड़ी तहसील पर प्रार्थना पत्र देकर पूर्व ग्राम प्रधान के परिजनों हरिनारायन यादव व जगनारायन यादव पुत्र राम अवतार यादव पर पोखरी व बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया ।और सगड़ी तहसील से लेकर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर प्रार्थना पत्र देकर अवैध भूमि कब्जा करने का आरोप लगाया। और अवैध कब्जा हटाने के लिए सगड़ी तहसील पर पहुंचकर गुहार लगाई। विदित हो ग्राम प्रधान ने बताया कि वर्ष 2014 से अवैध कब्जा किया गया है जिस पर सगड़ी तहसील पर 27 नवंबर 2014 को वाद दाखिल हुआ 2-7 -2017 को सगड़ी तहसीलदार में अवैध कब्जे को खाली करने का आदेश भी दिया ।जिसके बाद भी अभी तक अवैध कब्जा नहीं हटाये जाने पर ग्राम प्रधान अश्विनी गुप्ता ने प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जा हटाने के लिए गुहार लगाई।जमीन कब्जा करने वाले लोगों के उपर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

और नया पुराने