Breaking News

पूर्व प्रधान की श्रदांजलि सभा में जुटे हजारों लोग, दी भावभीनी श्रद्धांजली


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: आज़मगढ़ जनपद के जहानागंज क्षेत्र प्रधानाचार्य कृष्ण मनन चौबे के बड़े पिताजी स्वर्गीय सत्यप्रकाश चौबे (पूर्व प्रधान, प्रबन्धक)का निधन दिनांक 18 फरवरी को लंबी बीमारी के बाद निज निवास लपसीपुर जहानागंज में हो गया था। जिनकी तेरहवीं में हजारों लोगों ने सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि समारोह में कृष्ण मनन चौबे ने बताया कि स्वर्गीय बड़े पिताजी जैसे लोग सदियों में एक बार जन्म लेते हैं। उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में एक मानक स्थापित किया था। आज जरूरत है उनके विचारों को आत्मसात करके आगे बढ़ने की। उनके सुपुत्र आनंद चौबे और अरुणेंद्र चौबे ने बताया कि पिताजी अपने समय के बड़े उद्यमशील और परिश्रमी व्यक्ति थे । वे पारिवारिक हित से ऊपर सामाजिक हित के कार्यों को प्राथमिकता में रखते थे। उनके लिए पूरा गांव ही परिवार था।
इस अवसर पर निरंकार चौबे, शशांक चौबे, त्रिवेणी चौबे, मयंक चौबे, उपेंद्र सिंह, मंगरू, धनई यादव, प्रबन्धक रमेश सिंह पूर्व प्रधान बुद्धू सेठ राजन चौबे श्यामनारायण यादव आदि हजारों लोग उपस्थित थे।

और नया पुराने