आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के श्री केन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हो गया। शिविर के पहले दिन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने शिक्षा, मतदाता जागरूकता अभियान एवं साफ सफाई अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली और नारे लगाए। गांव गांव जाकर मतदान के प्रति जागरूक किया।
वोटर लिस्ट में जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर हो गई है उन्होंने जोड़ने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुशर्रत शाहीन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एकीकरण का प्रतीक है,