Breaking News

रानी की सराय: देशी तमन्चा व 03 जिन्दा कारतूस के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

आज़मगढ़: आज दिनाँक 02.03.2024 को उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय हमराह को सूचना मिली की आंवक गाँव में 02 व्यक्ति असलहा दिखाकर स्थानीय लोगो को डरा धमका रहे है।  इस सूचना पर उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय हमराह द्वारा आंवक ग्राम से अभियुक्त 1. जितेन्द्र पुत्र लौटन निवासी ग्राम अमौड़ा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ उम्र 42 वर्ष को 01 देशी तमन्चा 32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ तथा अभियुक्त 2. संतोष पुत्र मोहरम निवासी ग्राम चकीदी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष को 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 61/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

और नया पुराने