Breaking News

मुबारकपुर: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: आज दिनांक 02.03.2024 को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुपर मोटर साईकिल से मुबारकपुर से भटौरा की तरफ आ रहा है । जिसके पास देशी तमंचा है।
इस सूचना पर उ0नि0 प्रमोद यादव मय हमराह द्वारा भटौरा अण्डर पास से अभियुक्त शिव मंगल चौहान पुत्र फुलचंद्र चौहान निवासी ग्राम उमनपुर थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र करीब 20 वर्ष को समय करीब 04.55 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 01 देसी तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 91/2024 धारा 3/7/25 आयुध अधि0 बनाम शिव मंगल चौहान पुत्र फुलचंद्र चौहान निवासी ग्राम उमनपुर थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

और नया पुराने