आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना गम्भीरपुर
आज़मगढ़: पूर्व की घटना- दिनांक 29.02.2024 की रात्रि में अभियुक्त अंकुर यादव S/O जनार्दन यादव ग्राम ईश्वरपुर थाना रानी की सरायं जनपद आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष ने वादिनी मुकदमा पूजा सिंह पत्नी विशाल सिंह साकिन सुरजनपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के घर के गेट में अपने चार पहिया वाहन से टक्कर मारते हुए कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.- 59/24 धारा 427/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण: आज दिनांक 02.03.2024 को उ0नि0 ज्ञान प्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अंकुर यादव S/O जनार्दन यादव ग्राम ईश्वरपुर थाना रानी की सरायं जनपद आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष को 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 स्विफ्ट कार के साथ मुहम्मदपुर भिटिया तिराहे से समय करीब 06.45 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।