आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
87 प्रार्थना पत्रों में 5 का हुआ मौके पर निस्तारण।
आजमगढ-सगड़ी तहसील पर शनिवार को सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया एसडीएम सगड़ी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान 87 प्रार्थना पत्र पड़े।
जिनमें 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जानकारी के अनुसार शनिवार को एसडीएम सगड़ी नरेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रार्थना पत्र देने वालों की लाइन लगी रही। वही समाधान दिवस पर 87 प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमें 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वही इस दौरान राजस्व से संबंधित 59 प्रार्थना पत्र पड़े। पुलिस से सम्बंधित 8 प्रार्थना पत्र तो विकास से संबंधित 3 प्रार्थना पत्र पड़े। वहीं पड़े प्रार्थना पत्र को लेकर एसडीएम सगड़ी ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए । एसडीएम सगड़ी ने कहा कि आने वाली सभी प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता पूर्वक निस्तारण किया जाए ताकि फिर उनकी समस्या ना रह जाए। वही एसडीएम सगड़ी नरेन्द्र गंगवार ने कहा कि मेरे द्वारा फरियादियों की समस्याओं का जल्द से जल्द विस्तारण किया जाएगा। पड़े सभी प्रार्थना पत्रों पर निस्तारण हेतु आदेशित कर दिया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से न्यायिक उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा, तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे,विद्युत् एसडीओ अखिलेश यादव, सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।