आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के सुखम दत्त नगर निवासी भारत परिषद प्रदेश महासचिव ने उप जिला अधिकारी को सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर सौंपा प्रार्थना पत्र स्वच्छता अभियान पर उठाए सवाल सुगंधित नगर गांव में पांच सफाई कर्मी तैनात फिर भी दलित बस्ती की नाली महीनों से जाम बंद सरकारी नाली चालू करने व पक्की नाली निर्माण को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव पुत्र तपेश्वर यादव निवासी सुखम दत्त नगर ने प्रार्थना पत्र देकर स्वच्छता अभियान पर सवाल उठाया और कहा कि गांव की दलित बस्ती जिसमें लगभग सैकड़ो घरों का पानी सरकारी नाली में आ रहा है जो महीनों से बंद पड़ी है सरकारी नाली जाम होने से दलित बस्ती व ग्रामीण व आसपास के राहगीर परेशान है गंदगी और बदबू के साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है शासन द्वारा गांव की स्वच्छता अभियान को बंद व जाम नाली खिलवाड कर रही है वहीं सुखम दत्त नगर गांव में पांच सफाई कर्मी तैनात हैं किंतु कोई भी सफाई कर्मी गांव में सफाई करने के लिए तत्पर नहीं है वहीं ग्राम प्रधान सुनील कुमार से लेकर खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की किंतु अभी कोई हल नहीं निकला इसके बाद संगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को प्रार्थना पत्र देकर बंद कच्ची नाली को खुलवाने व पक्की नाली निर्माण करने की मांग की वहीं उप जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंप कर त्वरित रूप से कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।