आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के बगल में क्षेत्राधिकार आवास के ठीक सामने होली के शुभ अवसर पर विकास मॉडल नर्सरी का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसमें हर प्रकार के पेड़ पौधों की उत्तम प्रजाति मिलेगी। संदर्भ में प्रोपराइटर बबलू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आधुनिक नर्सरी में हर प्रकार के पौधे तैयार किये जाएगें। अब किसान नर्सरी से पौधे लेकर सीधे खेत में लगा सकेंगे।
ऐसा होने से किसानों को पौधे तैयार करने की मेहनत से राहत मिलेगी। ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए हर प्रकार के पौधे और उनकी प्रजातियों उपलब्ध मिलेगी इसके साथ ही वृक्षारोपण जैसे कार्य को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। इस क्षेत्र में इस तरह की कोई नर्सरी अभी तक उपलब्ध नहीं है। जिससे आसपास के लोगों को इस नर्सरी के खुल जाने के बाद काफी सुविधा मिलेगी। पहले लोगों को पौधों को लेने के लिए शहरों का रुख अख्तियार करना पड़ता था लेकिन अब इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।