Breaking News

विकायल विक्रमा राय पीजी कालेज में 250 छात्र छात्राओं को किया गया मोबाईल वितरण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकायल विक्रमा राय पीजी कालेज हरैया में आज बीए, बीएसई ( तृतीय वर्ष, 6 सेमेस्टर) के लगभग 250 छात्र- छात्राओं को मोबाइल वितरित किया गया। 
इस दौरान मोबाईल पाकर बच्चे खुश नजर आए। 
प्राचार्य डॉ राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि- प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मोबाईल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें सभी छात्र- छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि मोबाईल का अपने जीवन मे सदुपयोग करेंगे। कुल 361 छात्र- छात्राओं को मोबाईल वितरित होनी है जिसमें आज लगभग 250 छात्र- छात्राओं को वितरण हुआ है जो शेष बचे हैं उन्हें कल वितरित कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आज के टेक्निकल युग मे बच्चों को मोबाईल का बहुत ही महत्वाकांक्षी लाभ मिलेगा। प्रबन्धक धीरज राय ने छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए वर्तमान समय में मोबाईल के सदुपयोग की बात कही। इस दौरान सर्वेश सिंह,प्रमोद सिंह, सत्यशील शर्मा,राजरिषी शर्मा सीमा राय,शकुंतला शर्मा,नेहा विश्वकर्मा,प्रियंका भारती इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने