आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आधा दर्जन मिश्रित गांव का जीयनपुर कोतवाल ने पुलिस बल के साथ किया भ्रमण चुनाव से पूर्व भ्रमण कर ग्रामीणों को किया जागरूक दिया सुरक्षा का भरोसा। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय ने पुलिस बल के साथ आधा दर्जन मिश्रित आबादी का भ्रमण किया जिनमें सगड़ी कस्बा,दाउदपुर, अंजान शहीद, खालिसपुर,राजू पट्टी सहित आधा दर्जन मिश्रित आबादी का भ्रमण किया इस दौरान लोकसभा चुनाव के पूर्व मिश्रित आबादी का भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया
वहीं सुरक्षा का भरोसा दिया और कहा कि चुनाव से पूर्व किसी लालच और भय से न डरें पुलिस हमेशा आपके साथ है अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है किसी भी प्रकार से प्रलोभन देने या मतदान को बाधित करने पर पुलिस के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सरफुद्दीन,सोमेश यादव, शेरु सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।