Breaking News

फोन पे ऐप के माध्यम से हो गया गलत ट्रांजेक्शन, पुलिस ने कराया वापस।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमलोनी निवासी योगेन्द्र पासवान पुत्र स्व0 श्रीराम पासवान ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि- 14 जनवरी को फोन पे एप्प के माध्यम से मोबाइल नंबर पर 50,000 रूपये ट्राजेक्शन किया जा रहा था भूलवश मोबाइल नम्बर मिसमैच हो जाने के कारण दूसरे मोबाइल  पर यह रुपये ट्राजेक्शन हो गये। पीड़ित ने तत्काल जीयनपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। जिसकी जाँच क0आ0 शहादत अंसारी द्वारा किया गया तथा पीड़ित से साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर काल कराकर शिकायत दर्ज करायी गयी। इस सम्बंध में विवेक कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष थाना जीयनपुर, क0आ0 शहादत अंसारी थाना जीयनपुर की टीम गठित की गई। जिस पर जांच पड़ताल कर ट्राजेक्शन हुये रूपये को पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। जिसके बाद रुपये वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का धन्यवाद दिया।

और नया पुराने