Breaking News

माडर्न एरा स्कूल जीयनपुर में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के माडर्न एरा स्कूल जीयनपुर में विद्यार्थियों को शैक्षिक एवं सह–शैक्षिक गतिविधियों में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं उपलब्धियों जैसे उच्चतम अंक, श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम,  विशिष्ट उपलब्धि प्राप्ति, विशेष प्रतिभा प्रदर्शन इत्यादि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2023-24 का आयोजन किया गया।
डायरेक्टर महोदया ने प्रेरक भाषण के साथ अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया एवं छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दीं। समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा। गौरवान्वित माता-पिता अपने बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी मना रहे थे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते रहे।
इस अवसर पर बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सगड़ी नागेंद्र गंगवार एवं विशिष्ट अतिथि प्राचार्य शशिकांत राय नवोदय विद्यालय जीयनपुर के द्वारा पुरस्कार एवं परीक्षाफल वितरित किया गया। इस मौके पर एसडीएम सगड़ी ने कहा कि विद्यालय छात्रों के लिए एक मजबूत नींव रखता है जो उन्हें आने वाले वर्षों में समाज में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका को आत्मविश्वास से अपनाने में सक्षम बनाता है। वही विद्यालय के प्रबंधक मनीष कुमार सिंह उर्फ मुकुल राय ने कहा कि वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरष्कार वितरण समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम होता है। यह कार्यक्रम स्कूल समुदाय के भीतर छात्रों की उपलब्धियों एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता, पाठ्येतर गतिविधियों और योगदान का जश्न मनाता है। इस मौके पर पल्लवी राय,प्रवीण पांडेय,पीयूष राय व विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों के साथ सैकड़ों की संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

और नया पुराने