आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्रतिमा महाविद्यालय अंजान शहीद केशवपुर में रंगोत्सव होली धूमधाम के साथ मनाया गया। महाविद्यालय में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के साथ होली खेली। छात्रों ने गुलाल लगाकर शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
शिक्षकों ने छात्रों को होली के त्योहार और जीवन में रंगों के महत्व के बारे में बताया। बालक-बालिकाओं ने अपने छोटे बड़ों को सम्मान शिष्टता के साथ गुलाल लगाया तथा होली की शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय में बालक-बालिकाओं के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी रंगों का पर्व मनाया और मिठाई खिलाई।
इस अवसर पर प्रबंधक दिनेश राय ने कहा कि- रंगों का त्योहार होली संस्कृति के अनूठे उल्लास को समेटे हुए है। हमारी भारतीय संस्कृति हमेशा से विविधता में एकता का पर्याय रही है। मैनेजर धीरज राय ने कहा कि- होली का त्योहार इसी विविधता में एकता तथा भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते है।
महाविद्यालय के प्राचार्य जयप्रकाश ने अपने उद्बोधन बच्चों को होली में सावधानी पूवर्क रंग खेलने की हिदायत दी और कहा कि सभी सुरक्षित रंगों के साथ ही होली खेले और यथासंभव पानी की बबार्दी न करें। उन्होंने सभी को होली की अग्रिम बधाई दी। इस मौके पर श्रवण कुमार, विपिन यादव, रीता श्रीवास्तव, शाइस्ता परवीन, श्वेता भारती, रामकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।