आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान आज़मगढ़ पहुंचे जहां सगड़ी तहसील क्षेत्र के भगवती फिलिंग स्टेशन दाऊद पुर सगड़ी में डॉ राजेंद्र सिंह, विश्वप्रकाश सिंह मुन्नू, के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इससे पहले पूर्व मंत्री स्व मलिक मसूद के चालीसवां कार्यक्रम में शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि- हम लोग चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं, जनता का उत्साह बता रहा है कि जनता ने तीसरी बार 400 पार कर पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने आगे बताया कि मेरा जन्मस्थान आज़मगढ़ है, लेकिन कर्म भूमि मऊ मिल गई, बावजूद इसके की हमने विकास को लेकर दोनों जनपदों में काम किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित देवरांचल इलाके को लेकर कहा कि- चुनाव के बाद मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देवरांचल इलाके में बाढ़ के स्थाई निदान के विषय पर वार्ता करूँगा, मुझे विश्वास है कि इस समस्या पर गम्भीरता से सरकार विचार करेगी। सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की आज़मगढ़ में भाजपा सरकार ने यूनिवर्सिटी रेलवे हाइवे सहित तमाम विकास कार्य किये हैं इस चुनाव में भी जनता निश्चित रूप से एक बार फिर भाजपा को जीत दर्ज कराएगी। कार्यक्रम के दौरान माल्यार्पण कर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रहलाद सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, विशाल सेठ महाप्रधान, बृजभूषण राय, महेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश राय, डॉ राकेश तिवारी, अभिषेक मौर्या, अमरजीत सिंह बेरमा, हृदयप्रकाश सिंह, विशाल सेठ दाउदपुर, राधे स्वामी राय, विपिन सिंह सगड़ी, विवेकानंद सिंह जयप्रकाश राय, विक्रम बहादुर सिंह पूर्व अध्यक्ष जिलापंचायत, सादाब खान, चन्दन सिंह, राजू खान, एसपी सिंह उकरौड़ा, विशाल गुप्ता लोग मौजूद रहे।