Breaking News

फर्जी तरीके से करा लिया बैनामा, मुकदमा दर्ज एक गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़:  जीयनपुर कोतवाली में 28 फ़रवरी को वादी मुकदमा गंगेश उपाध्याय पुत्र स्व त्रिलोकीनाथ उपाध्याय ग्राम देवई रसूलपुर थाना कंधरापुर ने प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि- वरासत दर्ज होने के बाद प्रार्थी के लडकी के स्थान पर दूसरी महिला द्वारा नीलम देवी बन कर राजस्व ग्राम कठैचा तह0सगडी की आराजी नं 214 और आराजी नं 215 की लेखक सुनील कुमार मिश्र व वसीकानवीस सगडी के द्वारा साजिसन कुट रचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर नीलम देवी के नाम की जमीन का बैनामा गवाह बनकर करा लिया है। 
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने इस सम्बंध में मु0अ0सं0 79/2024 धारा 419/420/467/468/471/120- B भादवि बनाम सुनील कुमार मिश्र पता वसीकानवीस सगडी, प्रभावती पत्नी प्रेमचन्द नि0जटाव थाना जीयनपुर, अरूण पुत्र श्यामबली निवासी तेंदुआ थाना बिलरियागंज, आशुतोष पुत्र अरविन्द निवासी कठैचा थाना जीयनपुर, नितू गुप्ता पत्नी लालू  गुप्ता निवासी सहनूपुर थाना रौनापार जनपद, रतनलाल पुत्र विश्वनाथ निवासी जटाव थाना जीयनपुर, किशुन गुप्ता पुत्र रतनलाल निवासी जटावं थाना जीयनपुर, मीरा देवी पत्नी बृजभान निवासी मालटारी थाना जीयनपुर, शशिकान्त पुत्र देवराज निवासी मालटारी थाना जीयनपुर, ओमप्राकश पुत्र बलिकरन राम निवासी मालटारी थाना जीयनपुर, सरिता पत्नी कालिका प्रसाद विश्वकर्मा निवासी प्रभात जनसेवा मण्डल कटिंग दुर्गा नगर मुम्बई महाराष्ट्र, आशुतोष पुत्र अनिल चतुर्वेदी निवासी करनपुर सरैया थाना जीयनपुर, सुबाष चन्द्र पुत्र मन्नू निवासी ग्राम बनमऊ भैसौली फैजाबाद हरिहरपुर कायस्थान जिला फैजाबाद आदि पर मुकदमा पंजीकृत विवेचना उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रताप यादव की जा रही है। 
इस सम्बंध में आज उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराहियों संग ग्राम जटाव थाना जीयनपुर में जाकर दबिश दिए तो घर अन्दर से एक ब्यक्ति निकल कर बाहर जाने लगा । संदेह होने पर जब रोककर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम किशन गुप्ता पुत्र रतनलाल गुप्ता उम्र 26 वर्ष ग्राम जटाव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया। उपरोक्त मामले में इसके ऊपर मुकदमा दर्ज है। जिसको पुलिस ने हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक में जुट गई है।

और नया पुराने