Breaking News

लाटघाट मुख्य मार्ग पर होंगी बैरेकेटिंग व बनेगा पुलिस बूथ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जनपद सीमा से सटे हुए पांच स्थानों पर होंगी बैरेकेटिंग व आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर लाटघाट में बनेगा पुलिस बूथ स्थान का जीयनपुर कोतवाल ने किया निरीक्षण।
 जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस सक्रिय हो गई है जिसको देखते हुए जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय ने जनपद के सीमा से सटे हुए जीयनपुर क्षेत्र के स्थान का चयन कर निरीक्षण किया गया जिनमें मऊ जनपद की सीमा से सटे हुए इमिलिया,पनशब्दा, बालीपुर,आंखेपुर व लाटघाट में बैरिकेडिंग कर निरीक्षण किया जायेगा वहीं आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर लाटघाट में बैरिकेडिंग के साथ पुलिस बुथ का निर्माण किया जाएगा लाटघाट में स्थान का जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय ने निरीक्षण किया वहीं लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान को त्वरित रूप से पुलिस बुथ निर्माण में जुटने के लिए निर्देशित किया पुलिस बुथ पर 24 घंटे आदर्श आचार संहिता के पालन के साथ वाहन चेकिंग की जायेगी।

और नया पुराने