आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ कस्बा में एस एस बी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च मिश्रित आबादी व संवेदनशील मतदान केंद्रों का एस एस बी के जवानों ने किया भ्रमण। जीयनपुर कोतवाल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च कर हुआ एरिया डोमिनेशन।जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 12:00 बजे लोकसभा चुनाव को देखते हुए जीयनपुर कोतवाली पर एक कंपनी एस एस बी के जवान पहुंचे जिनको लेकर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय के नेतृत्व में एस एस बी व पुलिस के जवानों ने अजमतगढ नगर पंचायत में फ्लैग मार्च निकाला गया जीयनपुर कोतवाली से फ्लैग मार्च शुरू होकर दोहरीघाट मार्ग आज़मगढ़ मार्ग आज़मगढ़ मार्ग का भ्रमण कर अजमतगढ नगर पंचायत का भ्रमण कर इमिलीया हनुमान नगर का भ्रमण किया
वहीं संयुक्त रूप से मिश्रित आबादी व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पहुंचकर भ्रमण किया जिनमें चुनूगपार चांदपार अलिआ बाग कटाई अजमतगढ अंजान शहीद होते हुए बिलरियागंज मार्ग से चलकर जीयनपुर कोतवाली पर समाप्त हुआ इस दौरान भ्रमण कर ड्रोन कैमरे से एरिया डोमिनेशन किया गया जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय ने ने बताया कि लोकसभा चुनाव एरिया डोमिनेशन कर मिश्रित आबादी व संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमणकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से एस आई रविंद्र यादव,अभिषेक,नीलमणि विजय गौड़,अनिल सिंह अरविंद यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।