आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: हरैया विकासखंड के खोजौली गांव निवासी सनी देओल पटेल को भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष रौनापार बनाए जाने पर मंडल अध्यक्ष के निवास स्थान खोजौली पर आज दिन रविवार को भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने फूल का माला पहनकर स्वागत किया और मिठाई भी खिलाई ।
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सनी देओल पटेल ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जनजाति तक पहुंचना है। और संगठन को मजबूत बनाना है इस अवसर पर शिवम मिश्रा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आजमगढ़,सूर्यभान पटेल, विन्रर पटेल, संतोष पटेल, दीप नारायण पटेल ,अमरजीत विश्वकर्मा ,शिवम वर्मा ,जयकेश पटेल आदि लोग रहे।