Breaking News

श्री केएन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर सगड़ी में 225 छात्राओं को किया गया मोबाईल वितरण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री केएन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर सगड़ी में आज अध्यनरत बी.ए. बी.एस.सी पंचम सेमेस्टर एवं बी.ए. बी. एस .सी द्वितीय सेमेस्टर एवं बीएड पास आउट हो चुके छात्राओं और बीएड  में अध्यनरत छात्राओं  को  225 स्मार्टफोन वितरण किया गया।

 इस दौरान मोबाईल पाकर छात्राएं खुश नजर आई। प्राचार्य डॉ गोविंद तिवारी ने बताया कि- प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मोबाईल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें सभी छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि मोबाईल का अपने जीवन मे सदुपयोग करेंगी।
प्रबंध निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने बताया कि आज के टेक्निकल युग मे छात्राओं को मोबाईल का बहुत ही महत्वाकांक्षी लाभ मिलेगा। प्रबंधक राज बहादुर सिंह ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए वर्तमान समय में मोबाईल के सदुपयोग की बात कही।



और नया पुराने